सीनियर पत्रकार संजीव सूद की रस्म पगड़ी शनिवार 18 अप्रैल को
- 2 days ago
- 1 min read
लुधियाना:

सीनियर पत्रकार संजीव सूद की गत दिवस हार्ट अटैक से हुई अचानक मृत्यु से लुधियाना के पत्रकार जगत में और विशेषकर लुधियाना शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।उन्होंने ईमानदारी से पत्रकारिता के क्षेत्र में लोगों की सेवा की वह कई वर्ष तक ख़बर एजेंसी UNI, पंजाब केसरी, PTC न्यूज़ चैनल में ईमानदारी से सेवा करते रहे। इसी कारण वो लुधियाना में अत्यंत लोकप्रिय थे। लोग उन पर विश्वास करते थे।बीते मंगलवार उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ा, तो तुरंत उन्हें DMC हॉस्पिटल ले जाया गया, यहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वे 104 B ऋषि नगर में रहते थे। उन्होंने लोगों की सेवा करके हमेशा उनके दिल जीते। उन्हें अनेक शोक संदेश मिल रहे हैं। वो अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी सोनिया सूद और एक बेटा शिवम सूद छोड़ गए हैं।उन्हें अनेक राजनीतिज्ञों, बड़े-बड़े उद्योपतियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। मृतक संजीव सूद की रस्म पगड़ी 18 अप्रैल शनिवार को दोपहर 1 बजे से 02 बजे तक लॉयंस भवन, उधम सिंह नगर लुधियाना में आयोजित होगी।






Comments