google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

बचपन से करते थे प्यार, परिवारवाले नहीं मानें तो हुए लापता…अब ऐसी हालत में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाशें

  • bhagattanya93
  • Nov 3
  • 2 min read

03/11/2025

ree

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पिछले पांच दिनों से लापता एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव बरामद किये गये हैं। दोनों के गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी गौतम राय ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर लक्खी वाला गांव स्थित एक आम के बाग में दारानगर निवासी निखिल (19) और उसके घर के सामने रहने वाली चंचल (15) के शव पाये गये। वे दोनों पिछली 27 अक्टूबर से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। निखिल राज मिस्त्री का काम करता था, उसके घर के सामने रहने वाली चंचल नाम की लड़की से के साथ दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।


दोनों एक दूसरे को बचपन से पंसद करते थे, दोनों के परिवार वाले भी उन दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में सब कुछ जानते थे। निखिल की मां ने बताया कि निखिल और चंचल शादी करना चाहते थे। हमारा परिवार तो शादी के लिए तैयार भी था लेकिन चंचल का परिवार शादी को राजी नहीं था। निखिल की मां ने बताया कि करीब छह दिन पहले निखिल भागूवाला चिड़ियापुर एक मकान का छत डालने गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं आया।


पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के अनुसार दोनों शवों के गले में रस्सी का फंदा था। ऐसा लग रहा है कि दोनों ने पेड़ की डाल से बंधी एक ही रस्सी से बनाए गए फंदे से लटककर जान दे दी। बाद में रस्सी टूट गई। शव दो-तीन दिन पुराने हैं और उस पर कीड़े चल रहे थे। युवती के शव के हाथ जंगली जानवर खा गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page