google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

देर रात चली गोलियां, लोगों में फैली दहशत-सरेआम गुंडागर्दी

  • bhagattanya93
  • Nov 16, 2025
  • 1 min read

16/11/2025

शहर में देर रात एक बार फिर गोलियों की आवाज़ गूंजी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात जालंधर बस्ती मिट्ठू क्षेत्र में हुई है, जहां पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। रात के सन्नाटे में गोलियों की आवाज़ सुनते ही स्थानीय लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकलकर घटना का कारण जानने की कोशिश करने लगे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक इलाके में कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके कुछ मिनट बाद ही ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज़ सुनाई दी। हालांकि विवाद किस बात पर हुआ, इस बारे अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फायरिंग की घटना के बाद बस्ती मिट्ठू में दहशत का माहौल गहरा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान की जा सके।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page