google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

विधायक बग्गा ने किया न्यू शिवपुरी में नवनिर्मित महाराणा प्रताप लाइब्रेरी एवं कम्युनिटी सैंटर का लोकार्पण

  • 11 minutes ago
  • 2 min read

>>>>शिवपुरी में डिंपल राणा के नेतृत्व में आयोजित हुआ 486वां जयंति महोत्सव

लुधियाना 9,मई

न्यू शिवपुरी स्थित नवनिर्मित महाराणा प्रताप लाइब्रेरी एवं कम्युनिटी सैंटर का उदघाटन शनिवार को विधायक बग्गा ने लोकार्पण किया। पार्षद मनजीत ढिल्लो, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब के अध्यक्ष डिंपल राणा सहित सैंकड़ो इलाका निवासी ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने। महाराणा प्रताप जी 486वीं जयंती को सर्मपित समारोह का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप राजपूत सभा ने संयुक्त रुप से किया था। विधायक मदन लाल बग्गा मुख्य अतिथि शामिल होकर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित नमन कर श्रद्धांजलि भेंट की। भजन गायको ने महाराणा प्रताप के जीवन और संघर्षों पर आधारित गीत व कविताएं प्रस्तुत की। विधायक बग्गा ने महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा उन्होने केवल राजपूत समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश की स्वतंत्रता के लिए कठिन परिस्थितियों में मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने युवा वर्ग से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आहवान किया। डिंपल राणा ने विधायक बग्गा व पार्षद मनजीत ढिल्लो का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्मित लायब्रेरी व कम्युनिटी सैंटर विधानसभा उतरी खासकर शिवपुरी के लोगो के लिए महाराणा प्रताप जी की जयंति पर विधायक बग्गा का अनमोल तोहफा है। इस दौरान स्कूली छात्रों को पाठ्य सामग्री व लडड्ू वितरित किए गए । समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली शख्शियतों को महाराणा प्रताप जी का स्वरुप भेंट कर सम्मानित किया गया।

अटूट लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर पार्षद पुष्पिन्द्र भनोट, संत सिंह राणा, डी.एस राणा, अनिल ठाकुर, नरेश राणा, मिंटू राणा, रिंकू राणा, नितिन राणा, आशू राणा, गौतम पुंडीर, राणा रणजीत सिंह, अशोक जसरोटिया, रणधीर राणा, कुलदीप शर्मा, तजिन्द्र चहल, हरीश दुआ, माम चंद राणा, संदीप रघू, सोनी राणा, सुभाष गुप्ता, नीटी बजाज, नीटा नांरग, डा.कमल, विश्वाजीत ठाकुर, विष्णु ठाकुर, रजनीश सूद, राजेश राणा, मंगा मलिक, तरुण, प्रमोद राणा, अमनदीप राणा, विजय अरोड़ा,बौबी, दर्शन कोचर, तरलोक सिंह, रिचा कोहली, प्रीती, उरवंशी, पंकज मरवाहा, दीपू, दीपक संचित सहित बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page