google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

सनातन धर्म के ग्रंथो, देवी-देवताओ के स्वरुपों की बेअदबी रोकने के लिए बने सख्त कानून - भाजपा नेता प्रवीण बांसल

  • 12 minutes ago
  • 1 min read

>>>>भाजपा नेता प्रवीण बांसल ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

लुधियाना 01अगस्त,

भाजपा नेता प्रवीण बांसल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिख कर बेअदबी रोकथाम कानून में हिन्दू धर्म के ग्रंथो, देवी-देवताओ के स्वरुपों की बेअदबी रोकने के लिए विधानसभा में 14 जुलाई 2025 को पारित कानून में शामिल करने की मांग की। बांसल ने कहा सनातन धर्म के मदिरों में देवी-देवताओ के स्वरुपों की प्राण प्रतिष्ठा कर साक्षात भगवान के रुप में पूजन होता है। वहीं सनातन धर्म में प्रजिजिवत होने वाली पावन ज्योति को भी साक्षात देवी-देवातओ का स्वरुप के रुप में देखा जाता है। तुलसी और पीपल का पूजन भी सनातन की मर्यादा है। तिलक, जनेऊ और शिखा का भी सनातन धर्म में अत्यंत महत्व है। उसकी किसी तरह भी छेड़छाड़, नुक्सान या अपशब्दो को बेअदबी माना जाय। उन्होने सरकार से सभी धार्मिक ग्रंथो, देवी-देवताओ के स्वरुपों की बेअदबी रोकने के लिए कानून बनाने के मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि कानून में केवल ग्रंथों तक सीमित न रहकर सभी धर्मों के महापुरुषों, रीति-रिवाजों और मर्यादा को भी शामिल किया जाए। बांसल ने कहा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं, समाज और नेताओं को दी जा रही खुली धमकियों पर सरकार की चुप्पी निंदनीय है। सरकार को इन धमकियों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। प्रवीण बांसल ने मांग की कि बेअदबी करने वाले को जाति-धर्म देखे बिना दोषी करार देकर सख्त सजा दी जाए। बांसल ने श्री हिन्दू न्याय पीठ की तरफ से बेअदबी कानून में संशोधन किए जाने की मांग में 9 अगस्त को की जा रही एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल का सर्मथन करते हुए, हर सनातनी को उसमें शामिल होने की अपील की।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page