देशभर में होली के त्योहार की धूम, जानें कहां कैसा हो रहा सेलिब्रेशन
- Mar 14, 2025
- 1 min read
14/03/2025

होली का त्योहार तो कई दिन पहले से धीरे-धीरे आता है धीरे-धीरे सबको रंगों और उमंगों में सराबोर करता चलता है। होली भी केवल रंगों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें लोक संगीत, परंपराएं और सामाजिक मेलजोल भी गहराई से जुड़े होते हैं। ये सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत रूप है। होलीके पांच यार- फाग, राग, रंग, मस्ती और मल्हार ऐसी धूम मचाते हैं कि होली भुलाए नहीं भूलती।
देशभर में आज होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से लोगों के एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर होली की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। होली के मौके पर देश में तमाम जगहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।होली और जुमा बहस के बीच किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए यूपी समेत कई अतिसंवेदनशील इलाकों में पूरी चौकस बरती जा रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने संघर्ष को कम करने के प्रयासों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति सहित विश्व नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।





Comments