पंजाब का व्यापारी सरकार की गलत नीतियों से दुखी होकर राज्य से पलायन करने को हो रहा मजबूर–रजनीश धीमान
- bhagattanya93
- Aug 21, 2023
- 1 min read
लुधियाना 20 अगस्त

उत्तराखंड के स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के लुधियाना आगमन पर वो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अरुणेश मिश्रा के निवास स्थान पर पहुंचे।अरुणेश मिश्रा के निवास स्थान पर पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान,पंजाब कार्यकारणी सदस्य,पूर्व जिला जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल,जिला उपाध्यक्ष लक्की चोपड़ा व उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा उनको गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि ये बडी खुशी की बात है कि पंजाब में भाजपा का आधार बढ़ रहा है।और पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को बढ़ चढ़ कर समर्थन दे रहे हैं।रजनीश धीमान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में प्राप्त 9 वर्ष की उपलब्धियों से गांवों की जनता को भी जागरूक किया जा रहा है।वही आज पंजाब की जनता भाजपा को सता सौंपने के लिए लालयित है।आज पंजाब के लोग बदलाव को लेकर भगवंत मान सरकार को सता सौंप पछता रहे हैं।आज पंजाब में गैंगस्टर का बोलबाला है।पंजाब का व्यापारी सरकार की गलत नीतियों से दुखी होकर राज्य से पलायन करने को मजबूर हो रहा है।पंजाब के लोगो का अब एक मात्र आखिरी विकल्प भाजपा ही है।इस मौके पर भाजपा के जिला सचिव सुखजीव बेदी,भाजपा नेता प्रणव मिश्रा,भाजुमो के पियूष मिश्रा,अवनीश मिश्रा,अभिजात मिश्रा आदि मौजूद थे।
Comments