पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED की Raid
- bhagattanya93
- Nov 30, 2023
- 1 min read
30 Nov, 2023
कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के दौरान वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर ईडी द्वारा छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि छापेमारी अभी चल रही है, इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार आने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया था और वे आज जमानत पर बाहर हैं।
Comments