google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

पवित्र पावन सावन के नवरात्र मेले में माता नयना देवी जी शक्तिपीठ हिमाचल प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने लंगर वितरण किया

  • bhagattanya93
  • Jul 30, 2025
  • 1 min read

लुधियाना 30 जुलाई


पवित्र पावन सावन में महामाई जी के चल रहे नवरात्रि मेले में भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,जिला उपाध्यक्ष,पार्षद सुमन वर्मा,मंडल प्रधान केशव गुप्ता श्री माता नयना देवी जी शक्तिपीठ हिमाचल प्रदेश में नतमस्तक हुए। जिस दौरान श्री नयना देवी सेवा सोसायटी (रजि) लुधियाना एवं श्री नयना देवी वैल्फेयर ट्रस्ट ( रजि) लुधियाना द्वारा लुधियाना धर्मशाला सन्टीना पर लगाए गए 27वें लंगर में मां के भक्तों को मैंगो शेक के लंगर का वितरण किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने बताया कि सावन के महीने में पड़ने वाले नवरात्रों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की भी पूजा की जाती है, जिससे सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस मौके पर सोसायटी के प्रधान बलवीर शर्मा,महामंत्री राज कुमार गोयल,सदस्यगण सुशील शर्मा,पवन जिंदल, अर्जुन छाबड़ा,विपन जग्गी, राजेन्द्र पाहवा,शंकर जी इत्यादि साथ रहे।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page