google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

लुधियाना में रूह कंपा देने वाला हादसा, जिंदा जला एक साल का मासूम

  • bhagattanya93
  • Nov 1, 2025
  • 1 min read

01/11/2025

शहर के भामियां इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में माचिस से खेल रहे बच्चों की चिंगारी से कंबल में आग लग गई, जिसमें सबसे छोटे बच्चे अर्जुन (1 वर्ष) झुलस गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय घर में मौजूद बच्चे माचिस से खेल रहे थे। अचानक कंबल में आग फैल गई और अर्जुन पर आग लगी। अर्जुन की मां रीना देवी उस समय फैक्ट्री में थीं। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके बेटे को आग ने घेरा हुआ है।


परिवार ने तुरंत बच्चे को सिविल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, रात को माता-पिता के बीच विवाद हुआ था और सुबह भी तनाव बना हुआ था। इसी के चलते पति बिना खाना खाए घर से काम पर चला गया तो मां भी पीछे उसे खाना देने के लिए चली गई। इस दौरान  बच्चों के माचिस से खेलते समय कंबल में चिंगारी लग गई और यह रूह कंपा देने वाली घटना घट गई। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page