google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन ( सैबलो) ने आम बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

  • Jan 5, 2025
  • 2 min read

लुधियाना 05 January 2025

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन (सैबलो) की बैठक स्थानीय हंबड़ा रोड स्थित गोविंद गौधाम में आयोजित हुई। बैठक में भोले भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट,ओम शिव शंकर सेवा मंडल व पंचतरनी अमर शक्ति समिति सहित देश भर से अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारे लगाने वाले संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। (सैबलो) के अध्यक्ष राजन गुप्ता यात्रा के दौरान यात्रियो के लिए भोजन व विश्राम की व्यव्स्था के प्रबंध करने वाले संगठनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन प्रशासनिक स्तर पर कठोर शर्तो के चलते धार्मिक व सामाजिक संगठन कई गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए सफलतापूर्वक यात्रियो की निष्काम भाव से सेवा कर अपना दायित्व निभाते है। उन्होने बाबा अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रमुख व जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से आग्रह किया कि वह लंगर शिविरों में सेवा करने वाले सेवादारों के लिए पुलिस वेरीफिकेशन की जटिल और बोझिल प्रकिया की अनिवार्यता को समाप्त करें। भंडारों के लिए पारदर्शी रोटेशन नीति लागू करें। मनमाने आधार पर ऑफर इनवाइटिंग पत्र रोकना बंद करें व बिना पूर्व सूचना दिए दोष स्वीकार करने के लिए हल्फनामा मांगने की प्रक्रिया भी बंद की जाए। रात्रि के समय शिविर में तय की गई 50 तीर्थयात्रियों के ठहरने की सीमा को हटाई जाए।


यात्रियों के लिए जटिल पंजीकरण और परमिट जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाएं। 2014-15 में विस्थापित पुराने भंडारा संगठनों को बालटाल/डोमेल में भंडारा शिविर लगाने की इजाज्त फिर से दी जाए। भंडारा संगठनों को स्थाई रूप से भंडारे के लिए पक्के निर्माण की अनुमति देकर भूमि आंबटित की जाए। यात्रा के प्रमुख पड़ावों पंचतरनी, शेषनाग, नुनवान, चंदनबाड़ी, डोमेल, बालटाल इत्यादि में यात्रियों के रात्रि विश्राम के लिए स्थायी निवास का निर्माण श्राइन बोर्ड करे। पिछले 2 वर्षों से बिना पूर्व सूचना के यात्रा अवधि के मध्य में यात्रा स्थगित करने (विशेष रूप से पहलगाम यात्रा मार्ग से) की निति खत्म की जाए। हेलिकॉप्टर के हैलीपैड पर यात्रियों को पेश आ रही परेशानियों को पारदर्शिता अपनाते हुए समस्याओं को दूर किया जाने सहित अनेक सम्सयाओ की तरफ बाबा अमरनाथ श्राइन बोर्ड का ध्यान आर्कषित किया। राजन गुप्ता ने अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा लगाने वाले संगठनो से आग्रह किया कि वह एकजुटता के साथ प्रशासनिक स्तर पर जटिल प्रकिया व चुनौतियो का सामना करते हुए यात्रियों की सेवा के अपने मिशन को जारी रखने के जारी रखें।

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन (सैबलो) आप सब के सहयोग से इन चुनौतियों को दूर करने और श्री अमरनाथजी यात्रा में निस्वार्थ सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेगा। बैठक में सैबलो के महासचिव एस.के चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लोक चौधरी, उपाध्यक्ष राज कुमार गर्ग, वित सचिव विजय मेहरा, रूट को-आर्डीनेटर फकीर चंद वर्मा, पी.आर.ओ पंकज सोनी, सचिव महेश मितल,जीवन लाल,जोगिन्द्र पाल, अनु गोयल, राजीव सिंगला, मुकेश जिंदल, जतिन गोयल, एम.एस अरोड़ा, कैथल से सुरिंदर गर्ग, बंठिडा से अशोक गर्ग, रोहतक से विनोद शर्मा, दिल्ली से राजकुमार शर्मा, अनिल कुमार सिंघल, राजेश गोयल, जांलधर से कुलभूषण अग्रवाल सोनू , भारत भूषण भारती, ओम पाल थापर, प्रवीण गोयल, केवल कपूर, भूषण पब्बी, अनुज अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिक्करी भी उपस्थित रहे।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page