google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन ( सैबलो) की तरफ से विशेष बैठक 5 जनवरी को गोविन्द्र गौधाम में

  • Jan 3, 2025
  • 1 min read

>>>>>श्री अमरनाथ यात्रा को दौरान लंगर समितियों,तीर्थयात्रियों व अन्य हित धारकों को आ रही समस्याओं पर होगा विचार विमर्श

लुधियाना 3 जनवरी,2025

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन ( सैबलो) की तरफ से विशेष बैठक का आयोजन 5 जनवरी,2025 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्थानीय हंबडा रोड स्थित गोविंद्र गौधाम में किया जाएगा जिसमें पिछले वर्ष आयोजित हुई अमरनाथ यात्रा-2024 के दौरान लंगर समितियों, तीर्थयात्रियों व अन्य हित धारकों को आई समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन (सैबलो) के अध्यक्ष राजन गुप्ता, महासचिव एच के चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लोक चौधरी, वित सचिव विजय मेहरा, रूट कोआडीनेटर फकीर चंद वर्मा, पीआरो पंकज सोनी, सचिव महेश मितल ने बैठक की जानकारी देते हुए दिए । राजन गुप्ता ने बताया कि बैठक में अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाने वाले देश-भर के लंगर संगठन के प्रतिनिधि भाग लेगे। जिसमें आगामी अमरनाथ यात्रा-2025 के लिए दर्शन करने जाने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाए देने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा । बैठक के दौरान सैबलो से जुड़े संगठनों को यात्रा के दौरान आने वाली मुश्किलों को हल करवाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी ।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page