अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 16 अगस्त को नई दिल्ली में : डिंपल राणा
- 7 minutes ago
- 2 min read
लुधियाना 14 अगस्त 2026

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से सर्व सामान्य वर्ग जातीय राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन (राउंड द टेबल कांफ्रैस) 16 अगस्त 2026 को नई दिल्ली आयोजित होगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कौंसटिटयूशनल क्लब में दोपहर तीन बजे से शुरु होने वाले सम्मेलन में स्वर्ण समाज के राष्ट्रीय संगठनो के प्रतिनिधि शामिल होकर उच्च शिक्षा, आरक्षण और समाजिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे। उपरोक्त जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब के अध्यक्ष डिंपल राणा ने गोलमेज सम्मेलन की तैयारियों संबधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। डिंपल राणा ने सम्मेलन की रुपरेखा बताते हुए कहा सम्मेलन में प्रमुख रुप से यूजीसी परमोशन आफ एक्यूटी इन हायर एजुकेशन ईंस्टीटयूशन रेगूलेशन-2026 के सामान्य वघ4 पर प्रभाव व उससे उत्पन्न होने वाली आशंकाओ व दुषपरिणाम पर चर्चा होगी। वहीं आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, भारत के महापुरुषो के इतिहास , विरासत एवम गौर के संरक्षण के उपाय, समाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने हेतु सामूहिक प्रयास जैसे अनेक गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। डिंपल राणा बताया उपरोक्त विषयों पर व्यापक चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से समस्त सवर्ण समाज की भावी सामूहिक रणनीति एवं कार्ययोजना निर्धारित की जाएगी। सम्मेलन के पश्चात इन विषयों पर महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक संयुक्त ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। डिंपल राणा ने समाज के सभी प्रमुख संगठनों से अपील की कि वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समाज हित के इस पावन यज्ञ में भाग लें और अपने अमूल्य मार्गदर्शन से समाज हित में योगदान दें। इस अवसर पर महाराणा प्रताप राजपूत सभा के अध्यक्ष राकेश मिन्हास, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष संत सिंह राणा, डी.एस राणा, अनिल ठाकुर, अमित डोगरा, गौतम पुंडीर, विश्वजीत ठाकुर, रणधीर राणा, मम चंद राणा, सोनी राणा, आशू राणा, अमित डडीच, कमल डडवाल, सुरजीत राणा, विभू ठाकुर, कुलदीप रघू, सतीश राणा, दिनेश राणा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।





Comments