विधायक बग्गा ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत रवाना की अमृतसर स्थित तीर्थ स्थलों के दर्शनो के लिए बस
- 18 minutes ago
- 1 min read
लुधियाना 13/03/2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को बस को झंडी दिखाकर दिखाई। हैबोवाल स्थित भूरी वाला गुरुद्वारा के समीप विधायक बग्गा के कार्यलय से अरदास के साथ बस अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, दुगर््ियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ सहित धार्मिक स्थलों की दो दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई। विधायक बग्गा ने आप सरकार के शासनकाल में शुरु हुई तीर्थ योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा योजना के तहत तीर्थो के दर्शन करने वाले यात्रियो के आने-जान, रहने-खाने की व्यव्स्था राज्य सरकार की तरफ की गई है। अपने विधायक कार्यकाल में सैकड़ो लोग को निशुल्क यात्रा के मिले लाभ का जिक्र करते हुए उन्होने कहा बहुत सारे लोग आर्थिक तौर कमजोर होने के चलते धर्म स्थलो के दर्शनो की इच्छा होने के बावजूद दर्शन कर पाते थे।

अब सरकार की योजना से हर वर्ग को तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का सुअवसर प्रदान हो रहा है। इस अवसर पर आप के विधानसभा उतरी के तीर्थ यात्रा को-आर्डीनेटर सुरिन्द्र मुरारी, वार्ड संगठन इंचार्ज दशमेश सिंह, महिला विंग अध्यक्ष मनीषा कपूर, भानू प्रताप, सिमरनजीत कौर,आशू मेहन, बलबीर चंद, गौरव खेड़ा, दिनेश कुमार व सोमनाथ सहित अन्य भी उपस्थित रहे।





Comments