google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

पंजाब लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हाईकोर्ट की रोक

  • bhagattanya93
  • Aug 6, 2025
  • 1 min read

06/08/2025

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फिलहाल कल तक के लिए रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि जब तक पर्यावरणीय आकलन (एनवायरनमेंटल असेसमेंट स्टडी) नहीं होती, तब तक इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। हालांकि, सरकारी वकील ने दलील दी कि अभी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जा रहा है। अदालत ने सुनवाई के दौरान पॉलिसी से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल उठाए हैं और मामले की अगली सुनवाई में विस्तृत जवाब मांगा है। उच्च अदालत में यह याचिका लुधियाना निवासी एडवोकेट गुरदीप सिंह द्वारा दायर की गई थी। वह स्वयं एक किसान हैं और उनकी अपनी जमीन इस पॉलिसी के अधीन आ रही थी। ऐसे में उन्होंने किसानों और जमीन मालिकों की ओर से लैंड पूलिंग नीति को चुनौती दी। उनकी दलील थी कि केंद्र सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण को लेकर स्पष्ट नियम तय किए गए हैं और राज्य सरकार अपनी मर्जी से इन केंद्रीय नियमों में बदलाव नहीं कर सकती। उच्च अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया था

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page