google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की- जीवन गुप्ता

  • bhagattanya93
  • Jun 13
  • 2 min read

लुधियाना 13 जून 2025

ree

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से आपने प्रत्याक्षी जीवन गुप्ता के हक में प्रचार तेज कर दिया गया है।रुशील बहल और संजीव बहल की अध्यक्षता में आज वार्ड नं.72 मॉडल ग्राम में डोर टू डोर प्रचार कर कार्यकर्ताओं की ओर से जीवन गुप्ता के हक में वोट मांगे गए।

ree

डोर टू डोर प्रचार करते हुए जीवन गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों का सम्मान तक किया जाता रहा था।गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का साहस दिखा रहा है।

ree

आज मोदी राज में देश हर तरफ तरक्की की ओर बढ़ रहा है।परंतु पंजाब में भगवंत मान सरकार ने राज्य को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है।आज पंजाब कर्जे के बोझ से दब चुका है।आज मान सरकार को पंजाब से ज्यादा केजरीवाल की फिक्र है कि उसका राज्यसभा मेंबर बनने का सपना कही टूट न जाए।आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की प्रगति को छोड़ पिछले 20दिन से चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।अगर राज्य का मुख्यमंत्री ही चुनाव प्रचार में व्यस्त होगा तो पंजाब का विकास कैसे होगा।आज पंजाब की जनता त्राहि त्राहि कर रही है।लेकिन मान सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं।इस मौके विनय कुमार, अमन गंभीर, नितिन, आर पी मोंगा, दर्शील जेटली, तरनदीप सिंह, संजीव कुमार, नरेश थम्मन, पम्मी थम्मन, मृदुलोंगा, सोम नाथ कपूर, राजेश, अनूप अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, अरुण गोयल, कांता गोयल, वरिंदर शर्मा, जसविंदर सिंह, विशाल शर्मा, सुरिंदर, जय कृष्ण, भूपिंदर और बाल कृष्ण मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page