google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

लुधियाना के पूर्व DC वरिंदर कुमार शर्मा के घर पर चली गोली ,पुलिस जांच में जुटी

  • Nov 13, 2023
  • 1 min read

चंडीगढ़ 13 नवंबर

लुधियाना के पूर्व डी सी और पंजाब के सीनियर आईएएस अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा के घर देर रात किसी ना मालूम व्यक्ति ने गोली चला दी ।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई ।गोली की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ के डीएसपी उदय पाल और सेक्टर 11 के SHO मलकीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।



इस अवसर पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुट गई ।गोली उनके सेक्टर 24 के सरकारी निवास पर चलाई गई ।जिस वक्त गोली चली उस वक्त अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा अपने परिवार सहित घर पर ही थे और गोली उनके घर की खिड़की पर लगी ।पुलिस ने मौके से एक गोली का खोल भी बरामद कर लिया है ।याद रहे की वरिंदर कुमार शर्मा कुछ समय पहले लुधियाना के बतौर डी सी सेवाएं दे चुके हैं और आजकल वह चंडीगढ़ में गृह विभाग के स्पेशल सचिव के तौर पर सेवा दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page