google-site-verification=ILda1dC6H-W6AIvmbNGGfu4HX55pqigU6f5bwsHOTeM
top of page

शातिर ने रेत के ढेर में छिपा रखा था नशीली कफ सिरप का भंडार,ऊपर उगाई थी बेल

  • bhagattanya93
  • Nov 4, 2025
  • 1 min read

04/11/2025

मैहर से एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जिसको देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। यहां पर एक शातिर ने रेत के ढेर में नशीली कफ सिरप का भंडार छिपाकर रखा था और चकमा देने के लिए ऊपर से हरी बेल उगाई थी। लेकिन फिर भी पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं पाया।


पुलिस ने रेत के ढेर से जहरीली सिरफ को निकालने के लिए JCB से खुदाई की, और 286 शीशी कफ सिरप की बरामद कर डाली। इस जुगाड़ को देखकर पुलिस भी हैरान और अवाक रह गई। मैहर में फिल्मी अंदाज में हुई ये कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मामला मैहर के ताला थाना क्षेत्र का जहां पर आरोपी जहरीले कप सिरप का अवैध कारोबार कर रहा था और पुलिस को धोखा देने के लिए इस तरह की होशियारी से काम कर रहा था।  लिहाजा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments


Logo-LudhianaPlusColorChange_edited.png
bottom of page