प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का लुधियाना आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
- Ludhiana Plus
- Jul 24
- 3 min read
24/07/2025

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के लुधियाना आगमन पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं व वर्करों द्वारा गुरु नानक देव भवन में ढोल की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके भाजपा वर्करों में बेहद उत्साह देखा गया।गुरु नानक देव भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब से हाई कमान की ओर से उनको ये नई जिम्मेवारी सौंपी गई।तब से वो पंजाब दौरे पर है और पंजाब में भाजपा की मजबूती को लेकर अथक प्रयास कर रहे हैं।शर्मा ने कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी।उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने सभी सीटों पर अकेले ही मैदान में उतरकर लड़ाई लड़ी थी। शर्मा ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से राज्य में कमल खिलाने में जुटे हैं। आप सरकार के युद्ध नशों के विरुद्ध पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि जो मुख्यमंत्री खुद सारा दिन नशे में डूबा रहता है।वो पंजाब को नशा मुक्त कैसे करेगा।उन्होंने कहा कि आप सरकार बड़ी मछलियों को छोड़ छोटी मछलिया पकड़ पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है।रजनीश धीमान ने कहा कि अश्वनी शर्मा के कार्यकारी प्रधान बनने से भाजपा पंजाब में मजबूत होगी।अश्वनी शर्मा का पार्टी में लम्बा और समर्पित योगदान रहा है। वे पूर्व में भाजपा पंजाब अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त की थी। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।धीमान ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी पंजाब में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरदार परमिंदर सिंह बराड़,अनिल सरीन,उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,विक्रम जीत सिंह चीमा,प्रदेश सचिव रेनू थापर,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य जीवन गुप्ता,व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल,पूर्व प्रदेश महामंत्री परवीन बंसल,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कतना,अरुणेश मिश्रा,जगमोहन शर्मा,प्रेम मित्तल,नरेंद्र सिंह, गेजा राम बाल्मीकि,अमरजीतसिंह टीका,सीनियर नेता अशोक लुंबा,राजिंदर खत्री,रमेश शर्मा,प्राण भाटिया,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,डॉक्टर कनिका जिंदल, यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा.निर्मल नय्यर, मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,अश्वनी टंडन,नवल जैन,लक्की शर्मा,सचिव सरदार सतनाम सिंह सेठी,अंकित बत्रा,सुमित टंडन,अमित डोगरा,सुनील महफिल,पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा,उप नेता रोहित सिक्का,पार्षद सुनील मोदगिल,हैपी,पल्लवी विनायक,रुचि विशाल गुलाटी,विशाल गुलाटी,अनिल भारद्वाज,जतिंदर गोरियां,पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू,इंदर अग्रवाल, हरीश टंडन,विपन विनायक, यशपाल चौधरी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुग,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखदेव सिंह गिल,एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजय पाल दिसावर,संतोष कालड़ा,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लीना टपारिया,हरकेश मित्तल,प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता,गुरदीप सिंह गोशा,जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,अंकित बत्रा,अमित डोगरा,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,प्रवक्ता नीरज वर्मा,संजीव चौधरी,सुरेंद्र कौशल,धर्मेंद्र शर्मा,साबिर हुसैन,परवीन शर्मा,ओबीसी मोर्चा के मिका सिंह,नरेंद्र सिंह,महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा शर्मा,सीमा वर्मा,राजेश्वरी गोसाई,संतोष विज,सरदार निर्मल सिंह एस एस,सरदार विनीत पाल मोंगा,चंद्र भान चौहान,डॉली गोसाईं, समरता कौर,मंडल प्रधानों में न्यू जनता नगर मंडल से गुरविंदर सिंह भामरा, प्रताप नगर से एडवोकेट कुलदीप, दुगरी से राकेश पराशर, सुभानी बिल्डिंग से हिमांशु कालड़ा,किदवई नगर से दीपक जौहर माधोपुरी से अमित मित्तल, जनकपुरी से राजीव शर्मा,जमालपुर से विनोद राणा, टिब्बा रोड से प्रमोद कुमार, फोकल प्वाइंट से अंकुर वर्मा, सुभाष नगर से अमित राय,गुरु नानक पुरा से केशव गुप्ता,सलेम टाबरी से अमित शर्मा,शिवपुरी अशोक राणा,घंटाघर से चिराग अरोड़ा,शिमलापुरी से राजीव वर्मा, ग्यासपुरा से सुरेश अग्रवाल, डाबा से बलविंदर स्याल,शेरपुर से रितेश जायसवाल, अग्र नगर से आशीष गुप्ता,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा व भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के सम्मानित समारोह में मौजूद हुए ।







Comments